रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती-2025 (एएलपी भर्ती 2025) के तहत सीबीटी-2 परीक्षा की डेट 28 जुलाई घोषित की है। परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सीईएन नंबर 1/2025 सहायक लोको पायलट के रिक्त 9970 पदों पर भर्ती की अधिसूचना 11 अप्रैल 2025 को जारी की गई थी। इस भर्ती में अजमेर रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 820 पदों पर भर्ती की जानी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गत 13, 16 व 18 फरवरी तथा 11 मार्च को सीबीटी- 1 की परीक्षा हुई थी। 20 मार्च को परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी गई थी। आरआरबी अजमेर ने 12 जून को सीबीटी-1 का परिणाम जारी कर दिया था। इसमें 12152 अभ्यर्थियों को सीबीटी-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सीबीटी-1 में सफल रहे सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को अब सीबीटी-2 परीक्षा देनी होगी। ये परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जा रही है। तीन दिन पहले जारी होंगे ई-कॉल लेटर परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप और तीन दिन पहले ईकॉल लेटर जारी किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट से ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के दस्तावेज सत्यापन के लिए ईकॉल लेटर जारी रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर आयोजित चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन के ईकॉल लेटर जारी कर दिए हैं। इसमें एनटीपीसी यूजी, पैरामेडिकल, टैक्निशियन ग्रेड-3, टेक्नीशियन ग्रेड-1 शामिल है। आरआरबी अजमेर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक परीक्षा के अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथियों पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को आरआरबी की वैबसाइट पर दिए गए लिंक से ईकॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद निर्धारित तिथि और समय पर आरआरबी अजमेर में उपस्थिति देनी होगी। आगे की प्रक्रिया आरआरबी अजमेर की ओर से समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। …….. पढें ये खबर भी… आरएएस (मेंस)-2024 की आंसर-बुक देखने के लिए आवेदन कल से:27 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई, कैंडिडेट्स 12 सितंबर तक कर सकेंगे डाउनलोड राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (RAS) के कैंडिडेट्स अपनी आंसर-बुक देखने के लिए कल (6 जुलाई) से आवेदन कर सकेंगे। (पूरी खबर पढें)