पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पोकरण थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सवा साल से फरार शातिर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी ने पेट्रोल पंप पर सोलर प्लांट लगाने का झांसा दिया। लाखों रुपए हड़प लिए। मामले में 23 जुलाई 2025 को शिवपुरा पोकरण निवासी मनोहरसिंह ने रिपोर्ट दी थी। जोधपुर रोड स्थित उनके पेट्रोल पंप पर सोलर पैनल लगवाने के नाम पर संदीप कुमार ने षड्यंत्र कर 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। रुपए लेने के बाद वह न सोलर लगाने आया। पैसे भी वापस नहीं लौटाए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता पर पोकरण एएसपी वीरेंद्रसिंह की निगरानी रही। डीएसपी कैलाश कंवर का भी सुपरविजन रहा। पोकरण थानाधिकारी मनीष सोनी के नेतृत्व में टीम बनी। अनुसंधान अधिकारी एएसआई बस्ताराम ने तकनीकी आधार पर आरोपी को चिन्हित किया। आसूचना भी जुटाई।