बाड़मेर | सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को सुबह 7.30 बजे मल्लीनाथ सर्किल सर्किट हाउस बाड़मेर से स्टेशन रोड बाड़मेर तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। एडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय, महाविद्यालय, स्वयं सेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट गाइड, नेहरू युवा केन्द्र के युवा, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ियों एवं आमजन रन फॉर यूनिटी में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी, बाड़मेर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।