भास्कर न्यूज | बालोतरा जिले की 36 ग्राम पंचायतों में सोमवार व मंगलवार को सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को पचपदरा, रेवाड़ा, जास्ती, डोली कला, रिछोली, बड़नावा जागीर, चिमोनियों की ढाणी, संतरा, ऊंचिया, तालबानियों की ढाणी, गुड़ा, मेली, राखी, रातड़ी, नहरों का वास, मौखावा खुर्द, अनदानियों की ढाणी तथा गोदारों की बेरी में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार मंगलवार को मेवानगर, वरिया वारेचा, मंडली, कोरणा, साजियाली रूपजी राजाबेरी, सिमरखिया, खोखर पूर्व, चीबी, धुडिया मोतीसिंह, मनावास, मिथोड़ा, मांगी, फूलन, अम्बों का बाड़ा, भेडाना, लूणवा जागीर, सूदाबेरी तथा कतराला खिलेरीयान में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। एडीएम ने बताया कि शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, जलदाय, बिजली, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौज्ूद रहेंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।