रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 09435, साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल 2026 और 24 अप्रैल 2026 को (कुल 2 ट्रिप) साबरमती से शुक्रवार रात 10:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह रविवार दोपहर 01:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 09436, आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल 2026 और 26 अप्रैल 2026 को (कुल 2 ट्रिप) आसनसोल से रविवार शाम 04:10 बजे रवाना होगी। यह मंगलवार सुबह 07:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह विशेष रेलसेवा अपने मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा और धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 18 थर्ड एसी कोच और 2 पावरकार शामिल हैं।