सादुलपुर | न्यांगली गांव के पास स्थित नेत दादा मंदिर में मां कालका की नूतन मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के तहत सोमवार को सुबह 9.15 बजे मूर्ति को महास्नान कराने के बाद नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। नगर परिक्रमा मंदिर से शुरू होकर न्यांगली बस स्टैंड, लाखलाण बड़ी, न्यांगली, झुंगली, खेमाणा, गगौर, भामासी गांव होते हुए वापस मंदिर पहुंच कर विसर्जित होगी। मंगलवार सुबह नौ बजे कलश यात्रा तथा सुबह 11.15 बजे नगर परिक्रमा करवाई जाएगी, जो मंदिर से शुरू होकर राजगढ़ के श्याम मंदिर, नगरपालिका, घंटाघर, शीतला बाजार, शिव मंदिर, महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। इसी दिन शाम 3.15 बजे यज्ञ व रात को जागरण लगाया जाएगा। बुधवार को मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा व भंडारा लगाया जाएगा।