सलूंबर में हिंदू जागरण मंच ने भवानी कुंड से पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत पहले चरण में 101 पौधे लगाए गए, एक सप्ताह में कुल 701 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में 11 बिल्व (बेलपत्र), करंज, खेजड़ी, आंवला और अन्य पौधे लगाए गए। पौधों के चयन में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों का ध्यान रखा गया है। पौधो की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण ऐसे स्थानों पर किया जा रहा है, जहां उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वन्य, पालतू पशुओं से होने वाले नुकसान की संभावना कम हो। अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाना भी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल प्रकृति की सेवा नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य देने का एक संकल्प है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिला संयोजक शंकर लाल भोई, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष राठौड़, बंसीलाल खटीक, नगर संयोजक ऋषभ सेठ, जितेंद्र लोहार, विजू भाई सुथार और शांतिलाल सुथार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।