सलूंबर में पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर ने चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने करावली और गींगल के मतदान केंद्र, नामांकन स्थल और पंचायत समिति की जांच करी। जांच के बाद तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मतदान और नामांकन की व्यवस्थाएं जांचीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने करावली में मतदान बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध जरूरी सुविधाओं और निर्वाचन संबंधी तैयारियों को देखा। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, गींगला में बनाए गए नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में तैयारियों की समीक्षा जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति गींगला में चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को भी कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जगदीश चंद्र बामणिया सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।