सलूम्बर पंचायत राज चुनाव में ज्यादा मतदान के लिए निर्वाचन विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। राजकीय हाडारानी स्नातकोत्तर कॉलेज, सलूम्बर में छात्रों को डेमो मतदान से वोट डालने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। मॉडल मतदान कक्ष में छात्रों ने मतदान अधिकारी और मतदाता बनकर वास्तविक प्रक्रिया को जाना। सलूम्बर पंचायत समिति क्षेत्र में 3 और 5 नवंबर 2026 को मतदान होगा, जिसके लिए स्वीप गतिविधियों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। छात्रों से मतदान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। उन्हें जरूरत पड़ने पर मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद करने का संदेश भी दिया गया। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनेद, रिटर्निंग अधिकारी जगदीश चन्द्र बामनिया और स्वीप प्रभारी रामावतार यादव के निर्देश पर हो रहा है। अभियान का मकसद युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जिम्मेदार बनाना है। डगार स्कूल की प्रार्थना सभा में भी दिया मतदान का संदेश मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत डगार मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को आगामी मतदान की तिथियों और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। छात्रों से इस जानकारी का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने तथा बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता करने का आह्वान किया गया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चौबीसा, व्याख्याता राकेश कुमार एवं स्वरूप सिंह, वरिष्ठ अध्यापक अर्जुन लाल कीर, हितपाल सिंह, वर्षा मेहता सहित विद्यालय स्टाफ,हाडारानी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ईएलसी नोडल प्रभारी डॉ. नरेन्द्र सिंह पंवार, व्याख्याता डॉ. देवेन्द्र, डॉ. प्रशान्त तथा स्वीप प्रकोष्ठ से इन्द्र लाल पंचाल एवं राजेन्द्र कुमार पण्ड्या मौजूद रहे।