सलूंबर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए आज आरक्षण लॉटरी निकाली गई। यह लॉटरी जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए हुई। प्रधान और जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण तय हो चुके हैं। जिला प्रमुख की सीट एसटी महिला के लिए पहले ही आरक्षित कर दी गई है। सलूंबर जिले में पहली बार जिला परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। जिला परिषद में कुल 21 वार्ड हैं। जिले में कुल 7 पंचायत समिति हैं, जिनमें सेमारी, सराडा, लसड़िया, झल्लारा, गिंगला, जयसमंद और सलूंबर शामिल है। सभी पंचायत समिति में 15-15 वार्ड है। देखिए, सलूंबर जिले की पंचायत समितियों का वार्डवार आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए। सरपंचों की लॉटरी कल पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी।