सलूंबर जिले में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। सराडा, बलुआ, सैपुर, कातनवाडा, चावंड और नठारा ग्राम पंचायतों में इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत सलूंबर विधानसभा के गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। ग्राम रथ के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थलों पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान विधायक शांता अमृत लाल मीणा ने आमजन से अधिकाधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इन प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों का मनोरंजन करने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका और प्रचार सामग्री वितरित कर जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ एक विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएँ दर्ज कराईं।