सलूम्बर जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले चार दिनों से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए सलूम्बर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अधिकांश क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन नमी बढ़ने से उमस बरकरार रहेगी। पिछले तीन दिन में बारिश के आंकड़े लगातार बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।