अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान के सलूंबर खंड का एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर दूदर स्थित खंड कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कार्ययोजना तैयार की गई, साथ ही संगठन की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए खंड अध्यक्ष गजेंद्र चौबीसा ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। संगठन को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान का आगाज किया गया है। सदस्यता पंजिकाओं का वितरण किया खंड मंत्री नरेश चाष्टा ने जानकारी दी कि पिछले सत्र में सलूंबर खंड ने जिले में सर्वाधिक शत-प्रतिशत सदस्यता का कीर्तिमान स्थापित किया था। इस वर्ष भी इसी लक्ष्य को दोहराने के लिए विभिन्न संकुलों में संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त कर सदस्यता पंजिकाओं का वितरण किया गया है। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जन्म दिवस को 'समरसता दिवस' के रूप में भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए वक्ताओं का चयन कर जिम्मेदारियों का विकेंद्रीकरण किया गया है। जिला अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सशक्त बनाने की अपील की, ताकि संगठन की आवाज दूर तक पहुंच सके। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों की समस्याओं और सरकारी नीतियों पर भी तीखी चर्चा हुई। जिला सभा अध्यक्ष देवीलाल मेहता ने वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती को न्यायसंगत नहीं बताया। उन्होंने मांग की कि इस कटौती के एवज में सरकार को शिक्षकों को 15 के स्थान पर 30 उपार्जित अवकाश (EL) प्रदान करने चाहिए। शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं को लिखित में रखें जिला मंत्री कमल आमेटा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सदस्यता अभियान के दौरान शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं को लिखित में रखे, ताकि उन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रांत स्तर तक ले जाया जा सके। इन्होंने निभाई सहभागिताकार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संस्थापक श्रद्धेय जयदेव पाठक एवं माँ भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।खंड सभा अध्यक्ष रमाकांत सकरावत ने अतिथियों का स्वागत किया। .ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सेवक, अतिरिक्त जिला मंत्री नरेंद्र पटेल, पूर्व खंड अध्यक्ष मुकेश चाष्टा, रमेश पुरी गोस्वामी, प्रकाश मेहता, मिलिंद उपाध्याय, मगन सेवक, देवी सिंह, रमेश सुथार, भेरूलाल मीणा, खंड कोषाध्यक्ष मांगीलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।