समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सरकार ने जनभागीदारी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए गृह विभाग के निर्देश पर गठित समिति 13 और 14 जुलाई को सलूंबर जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई करेगी। इसमें कानून बनाने से पहले आमजन, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों की राय ली जाएगी। जिला कलेक्टर ने बताया - जनसुनवाई दोनों दिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें पहले धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा, जिसके बाद दोपहर 2 बजे से आम नागरिक अपनी राय समिति के समक्ष रख सकेंगे। लिखित में जमा करवा सकते है सुझाव नागरिकों से इस महत्वपूर्ण विषय पर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई है। इच्छुक व्यक्ति 10 जुलाई तक अपने सुझाव लिखित रूप में जमा करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यूसीसी समिति की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन सुझाव दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। जिला प्रशासन का कहना है कि अधिकतम जनभागीदारी से नीति निर्माण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समावेशी बन सकेगी।