सांचौर नगर पालिका से चुने गए भाजपा पार्षदों के बाड़ेबंदी के दो वीडियो सामने आए है। पहले वीडियो में वार्ड 21 के महानंद राठी, वार्ड 29 के विक्रम गवारिया, वार्ड 7 के बरकत खान, वार्ड 31 के भागीरथ खोरवाल, वार्ड 33 के मांगीलाल खोरवाल दिखाई दे रहे हैं। जिनमें दो पार्षद बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वार्ड 4 की सावित्री देवी वैष्णव, वार्ड 3 की शोभादेवी, वार्ड 1 की रमकू, वार्ड 6 की ललिता, वार्ड की 34 निर्मला देवी गरबा करती दिखाई दे रही हैं। सांचौर नगर पालिका के 35 वार्डों में से भाजपा ने 19 में जीत हासिल की है। कांग्रेस और निर्दलीयों ने 8-8 वार्डों में जीत मिली है। यहां कल अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। इससे एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी भाजपा पार्षदों ने सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी के साथ जश्न मनाया था। इस दौरान पार्षद दीपक जलाते और केक काटते दिखे थे। देखें, पार्षदों के डांस के PHOTOS….