करौली की सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से हथियार के स्रोत और उसे रखने के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। सपोटरा पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कानापुरा निवासी पंकज मीना के खिलाफ की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाना सपोटरा पुलिस ने आरोपी पंकज मीना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने यह हथियार कहां से प्राप्त किया और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।