करौली जिले के सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब से भरी एक कार पकड़ी है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार से 1410 पव्वे अवैध शराब बरामद किए गए है। कॉलेज तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध फोर्ड फिगो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर 10 कट्टों में कुल 1410 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही ड्राइवर महेश चंद पुत्र फूलचंद मीना (52), निवासी बूकना, थाना सपोटरा को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में देवकीनंदन, महेंद्र, भानुप्रताप और ड्राइवर जीतसिंह शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।