सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राज्य शनिवार को भीलवाड़ा में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। रन फॉर यूनिटी रैली निकली रन फॉर यूनिटी रैली को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से सांसद दामोदर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए पुलिस लाइन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली से पूर्व सांसद अग्रवाल ने मौजूद सभी को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना इस अवसर पर सांसद ने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं। उनमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना विकसित करना जरूरी है। तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। एकीकरण के कार्य में अमूल्य योगदान रहा उन्होंने जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनके दृढ़ निश्चयता व कर्मठता की वजह से आजादी के पश्चात देश में एकीकरण का कार्य हुआ जिसमें उनके अमूल्य योगदान रहा। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नोडल अधिकारी चन्द्रभान सिंह भाटी तथा जिला खेल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी हेमेन्द्र सिंह राणावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्मिक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा व आमजन मौजूद रहे।