चांचोड़ी| रानी पंचायत समिति की चाचौड़ी पंचायत के सरपंच छैल सिंह चंपावत और नवनिर्वाचित उप सरपंच नेनाराम सिरवी का ग्रामीणों ने सम्मान किया। चंपावत ने भावुक होकर कहा िक वे गांव में शुद्ध पेयजल की नियमित व्यवस्था कराई जाएगी। तालाब पर पौधरोपण कराया जाएगा। किसान सेवा केंद्र, पटवारी भवन, पशु चिकित्सालय, पोस्ट ऑफिस भवन, नाली निर्माण के काम पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग से पूरे करवाने का प्रयास होगा। कहा, धरतीपुत्र किसानों के हित में मिलकर जरूरी फैसले लिए जाएंगे। गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।