कंटालिया | ग्राम पंचायत झिंझारडी के सरपंच कृष्णसिंह ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में नवनियुक्त सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंचों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में जुलूस निकाला। पंचायत परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस मौके पर वीडीओ सोहनलाल सीरवी, कनिष्ठ सहायक रमेशचंद्र मीणा, उपसरपंच कन्या देवी, वार्ड पंच पूरणसिंह, भवानीसिंह, हरिसिंह, छगनसिंह, मोहनी देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, मूलसिंह मौजूद रहे।