राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर शाम 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की। इसका असर सवाई माधोपुर जिले पर भी पड़ा है। सूची में गंगापुर सिटी और बौंली के एएसपी के तबादले किए गए हैं। गंगापुर सिटी में नारायण लाल शर्मा की तैनाती जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर में कार्यरत नारायण लाल शर्मा को गंगापुर सिटी का एएसपी लगाया गया है। शर्मा को जिले में काम करने का लंबा अनुभव है। वे पहले पुलिस इंस्पेक्टर और डीएसपी के रूप में भी यहां सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे सवाई माधोपुर कोतवाली के थानाधिकारी और सीओ सिटी के पद पर भी रह चुके हैं। बौंली में हिम्मत सिंह को मिली जिम्मेदारी बौंली के एएसपी नीलकमल मीणा का तबादला सिविल राइट्स जयपुर कर दिया गया है। उनकी जगह सिविल राइट्स जयपुर में कार्यरत हिम्मत सिंह को बौंली का नया एएसपी बनाया गया है। उषा शर्मा का भी तबादला हाल ही में क्विक इन्वेस्टिगेशन सेल में पदस्थापित की गईं एएसपी उषा शर्मा को सीआईडी-सीबी जयपुर भेजा गया है।