सवाई माधोपुर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मंगलवार को झूलेलाल मंदिर के पास स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाया गया। लेकिन घर का बड़ा हिस्सा और लाखों रुपए का घरेलू सामान जल गया। लोगों ने किया आग बुझाने का प्रयास नगर परिषद के सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा ने बताया - हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर के पास हिमांशु पुत्र सुभाष लीलानी के मकान में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग के कारणों का नहीं हुआ खुलासा आग की इस घटना में घर में रखा एसी, मोबाइल, कैमरा, बेड, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में परिवार को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।