एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद सवाई माधोपुर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से एसपी ने जन संवाद एवं जन सुनवाई कार्यक्रम तय किया है। यह कार्यक्रम अब जिले में नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। थाना स्तर पर होगी जन सुनवाई एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सभी थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिले केसंबंधित थानाधिकारी (SHO) थानाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनका समाधान का प्रयास करेंगे। बीट स्तर पर बीट इंचार्ज मोहल्ला सभा आयोजित करेंगे जिले के सभी थानों की बीट पर प्रत्येक माह के पहले (1st) एवं तीसरे (3rd) बुधवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मोहल्ला सभा आयोजित होगी। जिसमें बीट अधिकारी (Beat In-charge) मौजूद रहेंगे।यह मोहल्ला सभा ग्रामीण क्षेत्र में अटल सेवा केन्द्र (ग्राम पंचायत स्तर) और शहरी क्षेत्र में सामुदायिक भवन (वार्ड/मोहल्ला स्तर) आयोजित होगी। इस दौरान सभी बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में नागरिकों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे और उनके समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।