सवाई माधोपुर में रविवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा पांच केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। 2011 रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में से 1965 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 46 अनुपस्थित रहे। इसी बीच 72 सीढ़ी स्कूल केंद्र पर एक छात्रा को फोटो नहीं होने के कारण प्रवेश से रोक दिया गया। बाद में उसके पिता ने तुरंत फोटो की व्यवस्था करवाई, जिसके बाद उसे दोपहर 1:25 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। जिले के सभी पांच केंद्रों पर सख्त जांच और सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दुपट्टा, पेन और कलावा तक हटवाए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा नियमों की सख्त पालना करवाई गई। महिला अभ्यर्थियों को दुपट्टा पहनकर प्रवेश नहीं दिया गया। कई कैंडिडेट्स के पास मिले अपारदर्शी पेन बाहर जमा करवाए गए। कुछ अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे कलावा भी हटवाए गए, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे। फोटो नहीं होने पर गेट पर रोकी गई छात्रा 72 सीढ़ी स्कूल केंद्र पर एंट्री के दौरान एक बालिका के पास जरूरी फोटो नहीं होने पर स्टाफ ने उसे गेट पर ही रोक दिया। नियमों के अनुसार बिना फोटो के प्रवेश नहीं दिया जा सकता था। पिता तुरंत फोटो लाए, समय से पहले एंट्री स्थिति को देखते हुए छात्रा के पिता ने तुरंत फोटो की व्यवस्था की। समय कम होने के बीच फोटो लाकर दिया गया, जिसके बाद दोपहर 1:25 बजे छात्रा को प्रवेश दे दिया गया। 1:30 बजे गेट बंद, सख्त नियम लागू जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिए गए। एंट्री से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच और डाक्यूमेंट्स चेकिंग की गई। 2011 में से 1965 स्टूडेंट्स हुए शामिल जिले में कुल 2011 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें से 1965 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 46 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे।