सवाई माधोपुर में जिला पुलिस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भरतपुर रेंज आईजी की ओर से की CI और SI की तबादला सूची जारी की है। जिसमें जिले के कई SI बदले गए हैं। नए जिले में दो SI आए हैं। इन CI और SI का हुआ तबादला सीआई की तबादला सूची में हरिमन मीणा को जीआरपी रेंज से सवाई माधोपुर, कुसुमलता मीणा को अजमेर रेंज से सवाई माधोपुर लगाया गया है। वहीं एक अन्य ट्रांसफर लिस्ट एसआई रमेश चंद को जिला भरतपुर से जिला सवाई माधोपुर, भीम सिंह को धौलपुर से सवाई माधोपुर, भागवत सिंह भरतपुर से सवाई माधोपुर लगाया है। इसी तरह एसआई गंभीर सिंह को सवाई माधोपुर से भरतपुर, मानसिंह को सवाई माधोपुर से भरतपुर नान फिल्ड, हरभान सिंह को सवाई माधोपुर से धौलपुर, अमरसिंह को सवाई माधोपुर से डीग लगाया है। उल्लेखनीय है कि तबादलों से रोक हटाने के बाद सवाई माधोपुर जिले में पहली बार पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में तबादले देखने को मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगामी समय में एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की जंबो लिस्ट भी सामने आ सकती है।