सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे के उन्नत किशोर राजोरा ने RAS-2024 परीक्षा में एससी कैटेगरी में प्रथम स्थान और ओवरऑल 66वीं रैंक हासिल की है। रिजल्ट आने के बाद उनके घर और कस्बे में लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। उन्नत वर्तमान में मुंबई में सेबी में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं और उनके पिता नंदकिशोर राजोरा भी RAS अधिकारी हैं, जो जालौर जिला परिषद में सीईओ पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में सेबी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं उन्नत उन्नत किशोर की इस उपलब्धि के बाद बौंली कस्बे में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में कस्बेवासी उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं और परिवार की खुशी में शामिल हो रहे हैं। उन्नत की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी नई प्रेरणा का संचार हुआ है। CA रहे उन्नत किशोर राजोरा वर्तमान में मुंबई में सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) में मैनेजर के पद कार्यरत हैं। उनके पिता नन्दकिशोर राजोरा भी RAS अधिकारी है और वर्तमान में जालौर जिला परिषद में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। परिवार को दिया सफलता का श्रेय गौरतलब है कि उन्नत किशोर पहले भी सामाजिक सरोकारों के चलते चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था, जब उन्होंने अपनी शादी के अवसर पर चार गरीब लड़कियों की शादी का पूरा खर्च उठाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया था। उन्नत किशोर की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सवाई माधोपुर जिले के लिए गर्व की बात है। उन्नत किशोर अपनी सफलता श्रेय अपने माता पिता और परिजनों को देते हैं। जिन्होंने ने उन्हें इस सफलता के लिए समय समय पर मोटिवेट किया।