संसदीय समिति ग्रामीण विकास के सदस्य और सहारनपुर लोकसभा सांसद इमरान मकसूद रविवार को सवाई माधोपुर पहुंचे। उनके आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सदस्य सुनील शर्मा शेरपुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा कार्यक्रम के दौरान इमरान मकसूद ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की और कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। कार्यक्रम में एडवोकेट प्रमोद शंकर शर्मा, आर.डी. मीणा, सुरेंद्र नाटाणी, फिरोज खान और सोनू मंगल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।