कालवाड़-निवारू रोड स्थित एक निजी स्कूल में ‘अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले 209 स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्टूडेंट्स की उपलब्धियों को भी मंच पर साझा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और अभिभावक मौजूद रहे। मंच से विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें आगे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर अशोक यादव ने बताया कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले स्थान पर जतिंदर डेगरा रहे। उन्होंने बताया कि मेधावी स्टूडेंट्स को नकद पुरस्कार भी दिए गए, जिसमें प्रथम स्थान पर जतिंदर डेगरा को 51 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर तान्या गुप्ता को 21 हजार रुपए और तृतीय स्थान पर नव्या शर्मा को 11 हजार रुपए दिए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनी आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, इसके बाद स्वागत संबोधन और वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स ने भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। “संकल्प: एक सफर” नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण रही, जिसे दर्शकों ने सराहा। स्टूडेंट्स को मिला सम्मान और पुरस्कार समारोह में वरिष्ठ शिक्षक एम.एल. मुद्गल ने स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाते हुए बताया कि असफलता भी सीखने का हिस्सा होती है और यही आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 53 और 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 156 स्टूडेंट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।