बाड़मेर | राइजिंग स्टार पाठशाला के विद्यार्थियों का मासिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को सुबह 9 बजे साधना भवन में होगा। आयोजन साध्वी हिरण्यगुणा की निश्रा में होगा। राइजिंग स्टार पाठशाला के अध्यक्ष घेवरचंद सिंघवी विशाला ने विद्यार्थियों को बधाई दी। निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे। वर्तमान में 6 पाठशाला चल रही है।