नागौर. कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्काउट-गाइड व अन्य। भास्कर न्यूज़ । नागौर ताऊसर स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र में बीएसटीसी छात्र-अध्यापकों के सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिवस ध्वजारोहण से शुरू हुआ। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को संगठनात्मक गतिविधियों और योग्यता वृद्धि से जुड़े अभ्यास कराए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूर मोहम्मद खान ने संबोधन में मौजूदा हालात में बढ़ते अपराधों, खासकर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के तरीकों व बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। सीओ स्काउट अशफाक पंवार ने स्काउट-गाइड की नियमित गतिविधियों पर मार्गदर्शन दिया। सीओ गाइड ज्योति रानी महात्मा ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ किया। इस प्रशिक्षक में शिविर संचालक दामोदर प्रसाद खटनावलिया, सहायक संचालक कानाराम पलिया ,राजूराम जोशी, मदनलाल रुणिवाल, छगनलाल रोहलण, कविता का योगदान रहा।