सिरोही | भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में 5 दिवसीय जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड रेंजर प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शनिवार को स्काउट-गाइड, रेंजर को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। सीओ स्काउट एम आर वर्मा ने बताया कि शिविर में जिले के स्काउट-गाइड, रेंजर प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर संचालिका शीला पोखरना ने दुर्घटना होने पर घायल को अस्पताल पहुंचाने से पहले प्राथमिक सहायता देने के तरीके बताए। आपदा के समय बचाव, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान शर्मिला चौधरी, लीला कुमारी, दृष्टि पाण्डेय प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्मा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर को योग का प्रशिक्षण दिया गया। गणपतसिंह देवडा, भीक सिंह भाटी ने योग कराया। रात में स्काउट-गाइड ने शिविर ज्वाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।