आरयू के संघटक कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी छात्रों को कटऑफ में राहत नहीं मिली। ज्यादातर मुख्य कोर्स में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 1 से 3% ही कम हुई। इस बार 22 हजार से ज्यादा आवेदन हुए हैं। कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम की जनरल कटऑफ पहली लिस्ट में 93% थी, जो दूसरी में घटकर 91.40% हुई। सिर्फ 1.6% की कमी आई। महाराजा कॉलेज में बीएससी मैथ्स की जनरल कटऑफ में 0.4% की गिरावट हुई। यह अब 95% पर है। महारानी में बीकॉम पासकोर्स की सिर्फ 0.6% कम होकर 96.40% रही। कटऑफ कम नहीं होने के तीन कारण- अच्छे मार्क्स, सीमित सीटें और ज्यादा आवेदन इस बार कटऑफ कम नहीं होने की तीन बड़ी वजह हैं। पहली, 12वीं में अच्छे मार्क्स लाने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा रही। दूसरी, राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों में सीटें सीमित हैं। तीसरी, बीकॉम, बीएससी मैथ्स, बीकॉम पासकोर्स और बीए इकोनॉमिक्स जैसे कोर्स में आवेदन बहुत ज्यादा आए। इसी कारण पहली लिस्ट के बाद भी मजबूत स्कोर वाले छात्र दूसरी लिस्ट में बने रहे। कॉमर्स कॉलेज; बीकॉम रेगुलर में 91.40% पर भी जनरल को प्रवेश कॉमर्स कॉलेज में 1620 सीटें हैं। जनरल की कटऑफ 91.40%,ओबीसी 86%, एससी 68% और ईडब्ल्यूएस की 82% रही। एसटी-एमबीसी में सभी को प्रवेश। नए कोर्स बीकॉम बैंकिंग, फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस में सभी आवेदनकर्ताओं को प्रवेश मिल गया। महाराजा - बीएससी मैथ्स में कटऑफ सिर्फ 0.4% घटी 1010 सीटें हैं। बीएससी मैथ्स में जनरल कटऑफ 95%, ओबीसी 93%, एससी 89%, एसटी 90.20%, ईडब्ल्यूएस 91.80% व एमबीसी की 91.40%। बीएससी बायो में जनरल 88%, ओबीसी 82%, एससी 78.80%, एसटी 80%, ईडब्ल्यूएस 79.20% रही। महारानी कॉलेज - बीकॉम पासकोर्स में 96.40% कटऑफ 2660 सीटें हैं। बीकॉम पासकोर्स में जनरल कटऑफ 96.40, ओबीसी 93.60%, एससी 86%, एसटी 75%, ईडब्ल्यूएस 92.20% व एमबीसी 76.20% रही। बीए इकोनॉमिक्स में जनरल कटऑफ 95.40%, ओबीसी 93.80%, एससी 80%, एसटी 89%, ईडब्ल्यूएस 92%। बीए पासकोर्स में 93.20%; आरयू में कुल 1560 सीटें हैं। यहां बीए पासकोर्स की जनरल कटऑफ 93.20% रही। पहली लिस्ट के मुकाबले कटऑफ में 2.59% की कमी आई है। ओबीसी की 92.40%, एससी की 89%, एसटी की 91.20%, ईडब्ल्यूएस की 91% और एमबीसी की 92% रही। आगे क्या... तीसरी लिस्ट सीट खाली रहने पर; यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार अगर किसी कोर्स में सीटें खाली रहती हैं तो तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम दूसरी लिस्ट में आए हैं, उन्हें समय पर दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा कराना जरूरी है। 9 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन, 10 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी