सीकर के फतेहपुर कस्बे में एक आवारा कुत्ते ने 5 साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ता वहां पर आया और फिर मासूम बच्चे को जगह-जगह से काटा। बच्चे को 20 टांके आए हैं। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला शिवम कुमार सैनी (5) पुत्र सुरेश कुमार सैनी अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पर एक आवारा कुत्ता आया। कुत्ते ने शिवम के होंठ के नीचे,कान,पैर सहित जगह-जगह हमला कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमला करने के बाद भी कुत्ता बच्चे को नहीं छोड़ रहा था। ऐसे में बड़ी मुश्किल से लोगों ने उसे छुड़वाया। उसके बाद बच्चे को फतेहपुर के धानुका अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका करीब आधे घंटे तक ट्रीटमेंट चला। शिवम का सबसे ज्यादा निचला होंठ और गाल जख्मी हुआ है। वहां 15 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा कान पर भी 5 टांके आए हैं। कुत्ते ने पैर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी हमला किया। वहां से भी ब्लड निकला। पिछले महीने भी फतेहपुर कस्बे में करीब 20 आवारा कुत्तों ने एक आदमी पर हमला किया था। इसके बाद नगर परिषद ने कुछ कुत्तों को शहर से बाहर छोड़ा लेकिन फिर उनका अभियान ठंडा पड़ गया इसके बाद आज फिर से ऐसा घटना हुई। फतेहपुर के धानुका अस्पताल के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भगवान सिंह चौधरी ने बताया कि कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। होंठ और उसके नीचे 15 टांके आए हैं। --- ये खबर भी पढ़ें खाटूश्यामजी में 9 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोंचा:गुजरात से परिवार के साथ बाबा के दर्शन के लिए आई थी, अलवर से आए युवक पर भी किया हमला सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए आए एक युवक और 9 साल की बच्ची पर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (पूरी खबर पढ़ें) कुत्ते ने 7साल के बच्चे की आंख के पास काटा:हाथ और गर्दन पर भी किया हमला, गुस्साए परिवार ने कुत्ते को पीटकर मार डाला अलवर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 7 साल के मासूम पर आवार कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चे के गाल, गर्दन और हाथ पर गहरे घाव आए, जबकि उसकी आंख बाल-बाल बच गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। (पूरी खबर पढ़ें)