सीकर शहर में भास्कर समाधान पर उठाई गई समस्याओं पर संबंधित विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बिजली लाइन से पेड़-पौधे हटाने और बंद पोल लाइट चालू होने जैसी शिकायतों का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं शहर के कुछ क्षेत्रों में जर्जर सड़क, कचरे के ढेर, गंदी नालियां और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं अब भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। स्थानीय नागरिकों ने इनका जल्द समाधान कराने की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : वाजिद अली आज के हमारे स्टार ऑफिसर वाजिद अली बने हैं। सिल्वर जुबली रोड स्थित बिसायतीयन मोहल्ले निवासी सुनील कुमार सैनी ने भास्कर समाधान ऐप पर समस्या पोस्ट की थी कि बिजली पोल और तारों पर बेल व पेड़-पौधे फैल जाने से करंट फैलने का खतरा बना हुआ था। पास की दीवार में भी करंट उतरने की आशंका थी, जिससे क्षेत्रवासियों की सुरक्षा खतरे में थी। शिकायत मिलने के बाद वाजिद अली ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से बिजली पोल और तारों पर फैली बेल व झाड़ियों की सफाई करवाई तथा आवश्यक मरम्मत करवाई। समय पर कार्रवाई से संभावित हादसे का खतरा टला और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। बिजली लाइन से हटे पेड़-पौधे, करंट का खतरा टला सिल्वर जुबली रोड स्थित बिसायतीयन मोहल्ले में बिजली पोल और तारों पर फैली बेल व पेड़-पौधों के कारण करंट फैलने और पास की दीवार में करंट उतरने का खतरा बना हुआ था। इस समस्या को लेकर सुनील कुमार सैनी ने समस्या पोस्ट की थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिजली लाइन से बेल और पेड़-पौधों को हटवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को संभावित हादसे के खतरे से राहत मिली और बिजली व्यवस्था भी सुरक्षित हो गई। कई दिनों से बंद पोल लाइट हुई चालू, राहगीरों को मिली राहत न्यू कोतवाली रोड, वार्ड-33 में कई दिनों से बंद पड़ी पोल लाइट के कारण रात के समय लोगों को अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही थी। इस समस्या को लेकर इश्तियाक अहमद ने समस्या पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट करने के बाद संबंधित विभाग ने पोल लाइट की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया। लाइट शुरू होने से क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो गई और स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी राहत मिली। बस डिपो तिराहे की जर्जर सड़क बनी परेशानी का कारण शहर के प्रमुख बस डिपो तिराहे पर सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी योगेश शर्मा ने बताया कि खराब सड़क के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। बालाजी मंदिर के पास कचरे का ढेर, गंदगी से लोग परेशान जयपुर रोड स्थित तीवीपुरा तिराहा, बालाजी मंदिर के सामने नियमित सफाई नहीं होने से कचरा जमा हो रहा है। स्थानीय दुकानदार मोहम्मद समीर ने बताया कि वे कचरा पॉलीथिन में रख देते हैं, लेकिन समय पर उठाव नहीं होने से आसपास गंदगी फैल जाती है। इससे दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद से नियमित कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। नालियों की सफाई नहीं होने से बीमारी फैलने का डर पीपराली रोड स्थित सम्राटपुरा कॉलोनी में संजय रेस्टोरेंट के पास अक्षा मस्जिद, वार्ड-54 क्षेत्र की नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने से गंदगी जमा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद आरिफ भलीम ने बताया कि बारिश के दौरान गंदा पानी और कचरा जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है तथा बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द नालियों की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। 10 दिन बाद भी नहीं सुधरी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग खटीकान प्याऊ, जगमालपुरा रोड क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी शाहिद कुरैशी ने बताया कि 10 दिन पहले भी इस समस्या को पोस्ट किया था लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें दोबारा ऐप पर शिकायत दर्ज करनी पड़ी। रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 2.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 4.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 5.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 8.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 9.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 10.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर'