पाली | जिला क्रिकेट संघ पाली की ओर से आयोजित पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का समापन रविवार को क्रिकेट एकेडमी, हाउसिंग बोर्ड, पाली में हुआ। संघ के सचिव धर्मवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए पाली टीम चयन का ट्रायल भी हुआ। यह चयन प्रक्रिया कॉल्विन शील्ड, अंडर-23 और अंडर-19 वर्ग के लिए रखी गई, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना प्रदर्शन किया। पहले दिन बीसीसीआई लेवल-1 कोच रवि प्रकाश और कोच मो. असलम ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया। वहीं अभिषेक पंवार ने खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच कर पात्रता सुनिश्चित की। आयोजकों के अनुसार ट्रायल के आधार पर आगे संभावित टीम का चयन किया जाएगा।