सवाईमाधोपुर| अभाविप के 78वें राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में जिले की प्रत्येक नगर इकाई पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। जिला संयोजक मनु पारीक ने बताया कि राष्ट्रहित में युवाओं की भूमिका विषय पर प्रत्येक नगर इकाई पर विद्यालय एवं महाविद्यालय में संगोष्ठी होगी। साथ ही मेहंदी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर सवाईमाधोपुर में आयोजित मेहंदी व निबंध प्रतियोगिता में अदिति मीणा, प्रिया सैनी, अंजली, बौंली में संगोष्ठी में आशीष राजोरा व अंजली मंगल, चौथ का बरवाड़ा में नगर अध्यक्ष अवधेश शर्मा, विभाग प्रमुख जगदीश मीणा, भाग संयोजक आदित्य पाराशर, खंडार इकाई में जिला प्रमुख मुकेश जांगिड़, जिला संयोजक मनु पारीक, जिला छात्रा प्रमुख तनु जादौन, मोहिनी सैनी, अवनी गौतम व सवाई माधोपुर नगर इकाई में नगर मंत्री विशाल चौधरी, इकाई अध्यक्ष पिंटू सिंह गुर्जर, नगर कार्यालय मंत्री कनिष्का गौतम, विभाग छात्रा प्रमुख पम्मी शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।