भीलवाड़ा | वरिष्ठ श्रावक संघ हाउसिंग बोर्ड की जुलाई माह की बैठक स्वाध्याय भवन में पदमलाल सरावगी की अध्यक्षता में हुई। सह सचिव प्रदीप कासलीवाल ने मंगलाचरण और प्रतिक्रमण कराया। गुलाब शाह ने “मेरी भावना” और “बारह भावना” का पाठ कराया। सचिव पारस पहाड़िया ने जुलाई में जन्मदिन वाले सदस्यों का अभिनंदन किया। अशोक छाबड़ा ने आनंद यात्रा का संचालन किया। बैठक में 80 वर्ष तक के कुछ सदस्यों को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। भाग चंद पाटनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। शाम को सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भक्तामर पाठ हुआ।