सिटी रिपोर्टर . सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती पर 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाई जाएगी। जोधपुर होम्योपैथिक एसोसिएशन की ओर से दोपहर 2 बजे सोजती गेट स्थित होटल में समारोह आयोजित होगा। अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र पटवा युवा चिकित्सकों को हैनिमैन के सिद्धांतों की वर्तमान प्रासंगिकता बताएंगे। कार्यक्रम में कई चिकित्सक व विद्यार्थी मौजूद रहेंगे।