शेखावाटी के इतिहास में पहली बार युवाओं के करियर को नई उड़ान देने के लिए 'शिक्षा एवं करियर महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। दैनिक भास्कर के तत्वावधान में आयोजित होने वाला 'शेखावाटी एजुकेशन एंड करियर फेयर' 7 और 8 मई को सीकर के मिलन मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस 2 दिवसीय महोत्सव का समय सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। जहां छात्रों को एक ही छत के नीचे देशभर के 20 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और अनुभवी करियर काउंसलर्स से सीधा संवाद करने का अवसर मिलेगा। काउंसलर से मिलेगा मार्गदर्शन स्टूडेंट्स 12वीं के बाद किस क्षेत्र में करियर बनाएं? कौन सा कोर्स उनके लिए बेहतर रहेगा। इन सभी विषयों पर महोत्सव में विशेषज्ञ काउंसलर से मार्गदर्शन ले सकेंगे। यह आयोजन शेखावाटी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अनूठा अवसर साबित होगा। जहां उन्हें उच्च शिक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी और सही दिशा एक ही स्थान पर मिलेगी। करियर में पढ़ाई और प्रोफेशन चुनने के लिए एक्सपो में अलग-अलग विशेषज्ञ सेमिनार से छात्रों को गाइड करेंगे। प्रतिभावानों को मिलेगा 5 लाख तक की स्कॉलरशिप लेने का मौका इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत विद्यार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन है। फेयर के दौरान प्रतिभावान छात्र 5 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। मोदी यूनिवर्सिटी (Mody University) इस भव्य आयोजन की मुख्य स्पॉन्सर है, जो अपनी 'NAAC A+' ग्रेडिंग के साथ महिलाओं की अग्रणी यूनिवर्सिटी के रूप में जानी जाती है। वहीं पारुल यूनिवर्सिटी प्रायोजक है। क्यूआर कोड स्कैन कर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन शिक्षा व करियर महोत्सव में देश के नामी संस्थान जैसे एसआरएम (SRM), वीआईटी (VIT), एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे, आईसीएफएआई (ICFAI), ग्राफिक एरा और पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य बड़े प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए इस फेयर में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। इच्छुक छात्र इस क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। करियर की उलझनों को दूर करने और सही कॉलेज के चुनाव के लिए यह महोत्सव शेखावाटी के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।