सीकर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा- शेखावाटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने की जरूरत है। वर्किंग स्पीड भी धीमी है, सितंबर तक ऑडिटोरियम का काम पूरा हो जाना चाहिए। सीकर स्थित शेखावाटी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कैंपस हॉस्पिटल, छात्रसंघ कार्यालय, बॉयज स्टूडेंट्स हॉस्टल, रिसर्चर्स (शोधार्थी) बॉयज हॉस्टल के उद्घाटन किया। इस दौरान विकास कार्यों की रिव्यू मीटिंग में उन्होंने यह कहा। पहले देखें PHOTOS निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया दौरा राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। राज्यपाल बागडे ने दोनों निर्माणाधीन भवनों की डिजाइन, सिटिंग कैपेसिटी और आर्किटेक्चर की जानकारी ली। राज्यपाल बागडे ने विकास कार्यों की रिव्यू मीटिंग में कहा- यूनिवर्सिटी में जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, वो RSRDC कर रही है। इसमें यूनिवर्सिटी का बजट लग रहा है तो प्रोग्रेस की मॉनिटरिंग के लिए यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाना चाहिए। इससे पहले राज्यपाल बागडे जयपुर से रवाना होकर सड़क मार्ग से शेखावाटी यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां VC प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार राय और रजिस्ट्रार श्वेता यादव ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत समेत आलाधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल बागडे ने सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी नवनिर्मित भवनों के फीते खोलकर लोकार्पण किए।