अलवर में तेल और घी के बड़े बिजनेसमैन विजय डाटा के बेटे सौरभ डाटा के बाद बहू शिखा डाटा ने भी पति और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिखा डाटा ने महिला थाने में बुधवार रात करीब 12 बजे यह मामला दर्ज कराया। वहीं अगले दिन गुरुवार सुबह शिखा डाटा दोबारा महिला थाने पहुंची। वहां पुलिस से बातचीत के बाद परिवार के लोगों के साथ गुरुग्राम के लिए निकल गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शिखा डाटा ने कहा- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं महिला थाना प्रभारी कांता ने बताया- शिखा डाटा ने अपने पति और परिवार के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और घर में नहीं घुसने देने की रिपोर्ट दी है। इस मामले के जांच की जाएगी। सौरभ डाटा ने तीन दिन पहले कराई थी रिपोर्ट दर्ज असल में 3 दिन पहले सौरभ डाटा ने कोतवाली थाने में पत्नी शिखा डाटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सौरभ ने पत्नी शिखा पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। अब पत्नी ने भी पति पर उसी तरह के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों रिपोर्ट की पुलिस जांच करेगी। शिखा ने वीडियो जारी कर टॉर्चर करने के लगाए थे आरोप शिखा डाटा ने कुछ दिन पहले वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मुझे अपने घर में घुसने नहीं दिया जाता। उन्होंने बताया- मेरे साथ लगे स्टाफ को भी टॉर्चर किया जा रहा है। वीडियो में यह भी कहा कि मेरे कमरे की लाइट काट दी और रसोई गेैस का कनेक्शन भी काट दिया। डाटा ग्रुप के ऑफिस के कई कर्मचारियों पर पति को बहकाने के आरोप भी लगाए गए थे। अब इन सब मामलों की पुलिस जांच करेगी। बता दें कि यह अलवर का हाई प्रोफाइल मामला है। डाटा ग्रुप बड़ा बिजनेस ग्रुप है। इस मामले में डाटा ग्रुप कंपनी के सीनियर कर्मचारी एसके पारीक ने कहा- यह परिवार का मामला है। पति-पत्नी दोनों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब पुलिस जांच करेगी। बिजनेसमैन के बेटे-बहू में विवाद, मानसिक प्रताड़ना का आरोप:महिला बोली- मेरे कमरे की लाइट बंद की, रसोई गैस का कनेक्शन भी काट दिया