बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी शुक्रवार को उदयपुर कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान कलेक्ट्री पर छात्रों के साथ प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन किया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विधायक भाटी के कोर्ट पहुंचने पर उनसे मिलने और फोटो खिंचाने के लिए लोगों का तांता लग गया। अधिवक्ता भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी जमकर फोटो खिंचवाए और बातचीत की। लोगों ने उपरणा ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। शुक्रवार को विधायक भाटी की कोर्ट में पेशी थी। दोपहर में वे न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 (दक्षिण) कोर्ट में पेश हुए। वहां दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क दिए। विधायक भाटी के अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह चूंडावत ने बताया कि अगली पेशी पर कोर्ट से निर्णय आने की संभावना है। कोर्ट से निकलने के बाद विधायक भाटी ने कहा कि यूनिवर्सिटी के दिनों में छात्र हित के लिए लड़ी लड़ाई के घाव आज भी लगे हैं। कोरोनाकाल के बावजूद फीस लेने के विरोध में प्रदेशभर में कलेक्टर को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपे गए थे। उदयपुर कलेक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया था, जिसमें वह भी शामिल हुए थे, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत उन पर केस दर्ज हुआ था। अधिवक्ताओं ने घेरा: कोर्ट में पहुंचने पर विधायक भाटी को अधिवक्ताओं ने घेर लिया और स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने उनसे हाईकोर्ट बेंच की मांग राज्य व केंद्र में उठाने की मांग की। इस पर भाटी ने पुरजोर तरीके से इसकी मांग उठाने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को विधायक भाटी की कोर्ट में पेशी थी। दोपहर में वे न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 (दक्षिण) कोर्ट में पेश हुए। वहां दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क दिए। विधायक भाटी के अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह चूंडावत ने बताया कि अगली पेशी पर कोर्ट से निर्णय आने की संभावना है। कोर्ट से निकलने के बाद विधायक भाटी ने कहा कि यूनिवर्सिटी के दिनों में छात्र हित के लिए लड़ी लड़ाई के घाव आज भी लगे हैं। कोरोनाकाल के बावजूद फीस लेने के विरोध में प्रदेशभर में कलेक्टर को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपे गए थे। उदयपुर कलेक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया था, जिसमें वह भी शामिल हुए थे, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत उन पर केस दर्ज हुआ था। बता दें कि 16 अगस्त, 2021 को विधायक भाटी ने कोरोनाकाल में महाविद्यालयों में फीस लेने के विरोध में 200-250 छात्रों के साथ उदयपुर कलेक्ट्री पर धरना-प्रदर्शन किया था।