श्रीगंगानगर रेलवे लाइन से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ है। रेगुलेट और रीशेड्यूल होने वाले ट्रेनों की लिस्ट रेलवे ने जारी कर दी है। दरअसल, पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल में उधना-जलगांव रेलवे ट्रैक पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम चल रहा है। इसलिए रेलवे की ओर से यह ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की 10 महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से 9 ट्रेन मार्ग में रेगुलेट की जाएंगी, जबकि 1 ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण यह ब्लॉक लिया जा रहा है। काम पूरा होते ही सभी रूट शुरू हो जाएंगे। रेगुलेट होने वाली ट्रेनें रीशेड्यूल ट्रेन