सब इंस्पेक्टर भर्ती (एसआई)-2021 को लेकर हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच आज फैसला सुनाने जा रही हैं। शाम 4 बजे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा की खंडपीठ चयनित अभ्यर्थियों और सरकार की अपीलों पर फैसला सुनाएगी। करीब ढ़ाई महीने पहले 19 जनवरी को खंडपीठ ने सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। जो आज सुनाया जाएगा। एकलपीठ ने 28 अगस्त 2025 को पेपरलीक, धांधली और भारी अनियमितत्ताओं के चलते भर्ती को रद्द कर दिया था। जिसके बाद खंडपीठ में अपील की गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था एकलपीठ के भर्ती रद्द करने के फैसले के बाद खंडपीठ ने 8 सितंबर 2025 को अंतरिम आदेश देते हुए भर्ती रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी थी। लेकिन मामला उसके बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सुप्रीम कोर्ट ने 24 सिंतबर को आदेश देते हुए चयनित अभ्यर्थियों की फील्ड पोस्टिंग पर रोक लगाते हुए यथास्थिति के आदेश दिए थे। वहीं खंडपीठ को 3 महीने में मामले की सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में फिलहाल भर्ती रद्द है, लेकिन आज खंडपीठ के फैसले से चयनित 800 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला होगा। -- ये खबर भी पढ़ें SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल:सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश को किया संशोधित, कहा- याचिकाकर्ता तक ही सीमित रहेगा एसआई भर्ती-2025 की परीक्षा से दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने आरपीएससी को राहत दी है। शुक्रवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की स्पेशल वेकेशन बेंच ने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए ओवरएज अभ्यर्थियों को दी गई राहत के दायरे सीमित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें) एसआई भर्ती एग्जाम- 2025 कल से, सभी तैयारियां पूरी:दो पारियों में होगी परीक्षा, 41 शहरों में 1174 सेंटर बनाए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 कल से शुरू होगी। दो पारियों में दो दिन ये एग्जाम होंगे। करीब 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र बनाए जा चुके हैं। भर्ती 1015 पदों के लिए है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। (पूरी खबर पढ़ें)