सीकर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- हमें CM-PM की सभा में आम महिलाओं की भीड़ बताने के लिए फ्री बसों से यूनिफॉर्म में बुलाया जाता है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के लिए ड्रेस अनिवार्य हैं। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों से विभाग के कामों के अलावा बाकी सारे काम करवा रही हैं, लेकिन अब हम सैनेटरी नेपकिन बांटने का काम नहीं करेंगी। सीकर में राजस्थान आंगबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन, सीटू के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में पैदल आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में जिलेभर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुईं। देखें विरोध-प्रदर्शन की PHOTOS… संगठन जिलाध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में ढाका भवन से कलेक्ट्रेट तक नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। वहीं बाद जिला कलेक्टर को डिप्टी सीएम के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। ये हैं 12 सूत्रीय मांगें