सीकर में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से आर्ट्स कॉलेज में एक युवक उर्दू का असिस्टेंट प्रोफेसर नौकरी लग गया। जांच में उसका झूठ सामने आया। कॉलेज आयुक्तालय के द्वारा उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दादिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में आर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार के द्वारा सीकर के दादिया पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है कि यूपी के बलिया का रहने वाला मोहम्मद परवेज आलम पुत्र मोहम्मद अली ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से कॉलेज में उर्दू विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पर नौकरी भी ज्वाइन कर ली। जब कॉलेज आयुक्तालय के द्वारा सर्टिफिकेट की जांच करवाई गई तो इसका खुलासा हुआ। सर्टिफिकेट के अनुसार- मोहम्मद परवेज पद के लिए पात्र नहीं था। ऐसे में उसे नौकरी से बर्खास्त किया गया और अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।