सीकर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी कार्रवाई कर रहा है। अनंतगढ़ रोड स्थित कलवारिया कुंज से उम्मेद सिंह की पेयजल पाइपलाइन लीकेज और पालवास रोड से मुकेश भिंडा की बंद नालियों की समस्या का समाधान किया गया। वहीं जगदंबा कॉलोनी में जाम नालियां, न्यू जनता कॉलोनी में टूटी नाली, रोशनगंज में खुली नाली और न्यू सुभाष चौक में टूटे सीवर चेंबर की शिकायतें भी सामने आई हैं। आप भी अपनी समस्या दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट पर पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के ‘स्टार ऑफिसर’ : जेईएन हरिराम अनंतगढ़ रोड स्थित कलवारिया कुंज क्षेत्र निवासी उम्मेद सिंह ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की थी कि कई महीनों से पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने के कारण लगातार पानी बह रहा था और पेयजल की बर्बादी हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद जेईएन हरिराम ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से पाइपलाइन की मरम्मत करवाई। समय पर कार्रवाई से लीकेज बंद हुआ, पेयजल की बर्बादी रुकी और क्षेत्रवासियों को समस्या से राहत मिली। पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान अनंतगढ़ रोड स्थित कलवारिया कुंज क्षेत्र में कई महीनों से पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता उम्मेद सिंह ने बताया कि पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण पेयजल की बर्बादी हो रही थी। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर लीकेज ठीक कर दिया। इससे पानी का रिसाव बंद हो गया और स्थानीय लोगों को राहत मिली। सीवरेज कार्य के बाद बंद नालियां खुलीं पालवास रोड स्थित कलवारिया कुंज क्षेत्र में सीवरेज लाइन के कार्य के बाद बंद पड़ी नालियों और सड़क पर जमा गंदगी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता मुकेश भिंडा ने बताया था कि बरसात के दौरान गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा था और आवागमन में परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर नालियों की सफाई और आवश्यक मरम्मत करवाई। इसके बाद जल निकासी सुचारु हो गई और क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिली। एक नजर उन समस्याओं पर भी जिनका समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… टूटी नालियों से गंदगी फैलने से लोग परेशान सीकर के जगदंबा कॉलोनी में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी और कचरे का अंबार लग गया है। शिकायतकर्ता श्रवण कुमार ने बताया कि लंबे समय से नालियां जाम हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्गंध और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से जल्द नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। टूटी नाली बनी परेशानी का कारण सीकर के डॉ. अब्दुल कलाम मार्ग, न्यू जनता कॉलोनी में नालियों की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हैं। शिकायतकर्ता रोहिताश्व कुमार का कहना है कि कई बार नगर परिषद को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। नालियों में कचरा और गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है तथा आसपास रहने वाले लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। चौड़ी खुली नाली से आवागमन में खतरा सीकर के रोशनगंज मोहल्ला, वार्ड-12 स्थित गुवाड़ धाम बालाजी मंदिर के पास खुली और चौड़ी नाली लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कि नाली पर रखी टूटी पट्टियां कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं। पैदल राहगीरों और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से नाली को सुरक्षित ढंग से ढकने और मरम्मत कराने की मांग की है। चेंबर का टूटा ढक्कन हादसे को दे रहा न्योता सीकर के वार्ड-33 स्थित कोतवाली रोड, न्यू सुभाष चौक के पास सड़क पर सीवर चेंबर का ढक्कन टूटने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता इश्तियाक अहमद ने बताया कि व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द नया ढक्कन लगाकर चेंबर को सुरक्षित करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.चांदपोल में महज 1 घंटे में साफ हुआ कचरा:सीकर के राघव विहार में परिषद ने बनाई पक्की सड़क, AEN विकास बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.राघव विहार में सड़क निर्माण की समस्या का हुआ समाधान:शहर में सड़क, नाली, पेयजल, सीवर और बेसहारा पशुओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.भास्कर समाधान: एईएन विकास बने 'स्टार ऑफिसर':कचरे और स्ट्रीट लाइट की समस्य का हुआ समाधान, पानी, टूटी सड़क और नालियों का समाधान अभी बाकी 4.आनंद नगर में बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी 5.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 8.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 10.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी