सीकर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर में नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। वहीं शिकायतों के बाद कुछ मामलों का समाधान भी हुआ है। बकरा मंडी स्थित खटीकान मोहल्ले में नाली ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए जेईएन पिंकी मीणा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज की स्टार ऑफिसर : जेईएन पिंकी मीणा बकरा मंडी स्थित खटीकान मोहल्ले निवासी गोविंद खटीक ने समस्या पोस्ट की थी कि लंबे समय से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था, जिससे कीचड़ जमा हो गया था और राहगीरों, बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या मिलने के बाद जेईएन पिंकी मीणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से नाली की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था करवाई। समय पर कार्रवाई से सड़क पर बह रहा गंदा पानी रुका और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नाली की सफाई के बाद जल निकासी सुचारू बकरा मंडी स्थित खटीकान मोहल्ले में लंबे समय से नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के निवासी गोविंद खटीक ने समस्या में बताया था कि नाली ओवरफ्लो होने से सड़क पर कीचड़ जमा रहता था, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में कठिनाई होती थी। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके थे। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर नाली की सफाई और जल निकासी व्यवस्था ठीक कराई। इससे सड़क पर बह रहा गंदा पानी रुक गया और आवागमन पहले की तुलना में सुचारू हो गया। आनंद नगर में रात की बिजली कटौती से मिली राहत आनंद नगर क्षेत्र में देर रात करीब 1 बजे होने वाली बार-बार बिजली कटौती से परेशान लोगों को अब राहत मिल गई है। क्षेत्र के निवासी आर्यन ने रात के समय लगातार बिजली गुल होने की समस्या पोस्ट की थी, जिससे लोगों की नींद प्रभावित हो रही थी और गर्मी के कारण काफी दिक्कत होती थी। समस्या पोस्ट करने के बाद विद्युत विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य किए। इसके बाद रात में होने वाली अनियमित बिजली कटौती बंद हो गई और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। गली में दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से रास्ता बाधित स्टेशन रोड स्थित सुभाष चौक क्षेत्र में गली के बाहर दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। क्षेत्र के निवासी शुभम अग्रवाल ने बताया कि गली में बाइक इस तरह खड़ी की जाती हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार घरों के सामने पूरी तरह रास्ता अवरुद्ध हो जाता है, जिससे मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। उनके घर पर हार्ट और किडनी से संबंधित मरीज आते-जाते हैं, लेकिन संकरी गली में वाहनों की भीड़ के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर बड़े गड्ढों से हादसे का खतरा कंवरपुरा रोड स्थित कुमावत नगर क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय निवासी विकाश किरोड़ीवाल ने बताया कि पूरी सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बीच सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो सकते हैं, जबकि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है ताकि हादसों पर रोक लग सके। टूटी नाली और फेरा कवर से जलभराव, आवागमन प्रभावित पालवास रोड से जाने वाले मार्ग पर टूटी नाली और क्षतिग्रस्त फेरा कवर के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के निवासी मुकेश भिंडा ने बताया कि बरसात के दौरान नाली ओवरफ्लो हो जाती है, जिससे गंदा पानी सड़क और गली में फैल जाता है। सड़क पर जलभराव होने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने टूटी नाली और फेरा कवर की मरम्मत कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान, स्वास्थ्य पर खतरा पालवास रोड स्थित कलवारिया कुंज क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के निवासी मुकेश भिंडा ने बताया कि घरों में आने वाला पानी काफी गंदा और मटमैला है, जिससे उसका उपयोग पीने और घरेलू कामों के लिए करना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और उन्हें मजबूरन पानी खरीदकर उपयोग करना पड़ रहा है। कई बार समस्या पोस्ट करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग से पाइपलाइन की जांच कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 4.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 6.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 7.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 8.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 10.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी