सीकर में कहीं बारिश के पानी से कोचिंग जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल हो रही है, तो कहीं सालभर से अधूरी सड़क और बंद स्ट्रीट लाइटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। वार्ड 13 में नालियों की सफाई और कचरा गाड़ी की अनियमितता से भी लोग परेशान हैं। वहीं, राज नगर में सड़क कार्य और विकास कॉलोनी में खराब ट्यूबवेल की शिकायत पर समाधान हुआ है। अब बाकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में रहवासी जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... एईएन अमित स्वामी बने 'स्टार ऑफिसर' राज नगर, वार्ड 36 से समस्त वार्डवासियों ने डेढ़ महीने से रोड कार्य लंबित होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सड़क की खुदाई का काम चुनाव से पहले हो गया था लेकिन अभी तक सीवर के चैंबर नहीं बने हैं। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित स्वामी ने इसका समाधान करवा दिया। इससे गली के लोगों को राहत मिली। निर्माण कार्य जारी है। पोस्ट के बाद खराब ट्यूबवैल किया सही वार्ड 52 की विकास कॉलोनी से हरि प्रसाद कुमावत ने दिवराला हाऊस के पास कुछ दिनों से शिफ्ट किया गया ट्यूबवैल खराब पड़े रहने की शिकायत भेजी है। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की अपील की थी। समस्या सामने आने के बाद संबंध्सित विभाग ने समाधान करवा दिया है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... जलभराव से जूझ रहे कोचिंग जाने वाले बच्चे शहर के राव राजा श्री कल्याण सिंह सर्किल से विनोद सैनी ने सीकर इंफोटेक वाली गली में बारीश का पानी भर जाने की समस्या बताई है। पोस्ट में कहा कि थोड़ी सी बारीश होते ही कोर्ट के पीछे वाले गेट के पास बहुत पानी भर जाता है। कोचिंग जाने वाले बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कपड़े और जूते गीले होते हैं। पानी में पैर रखकर चलने से फिसलने और चोट लगने का खतरा रहता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवा दें। सीवर के लिए सड़क खोदी, अब तक नहीं बनी महाराणा प्रताप नगर से उपेंद्र ने सदर थाना सांवली रोड पर सीवर के लिए सड़क तोड़ने और दोबारा न बनाने पर पोस्ट कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि सीवर की वजह से रोड खोदी गई थी लेकिन एक साल हो चुका है, रोड वापस नहीं बनाई गई। सड़क पर पानी जमा रहने से आसपास के मकानों की दीवारों और नींव में नमी आ रही है। स्टेट हाईवे-8 पर अंधेरा, सफाई भी नहीं अशोक ने दासा की ढाणी आरओबी स्टेट हाईवे-8 पर गंदगी और स्ट्रीट लाईट बंद रहने की समस्या साझा की है। रेलवे ओवरब्रिज पर जून 2025 से स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी है। वहीं, पुल पर काफी समय से सफाई भी नहीं हुई है। हाईवे पर रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। मिट्टी पड़े रहने से गाड़ियां फिसलने का डर भी रहता है। न नाली की सफाई, न समय पर कचरा गाड़ी शहर के सुभाष चौक से शुभम ने वार्ड 13 में नालियों की नियमित सफाई और कचरे की गाड़ी समय पर नहीं आने की समस्या बताई है। पोस्ट में कहा कि ना नाली की सफाई होती है, ना ही कचरे की गाड़ी आती है। कभी-कभार आती है और जब आती है तो सायरन बंद करके आती है। इन्होनें नाली की सफाई और समय पर कचरा गाड़ी आने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 2. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 3. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 4. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 5. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 6.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 8.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 9.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 10. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’