नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार रात सीकर में कॉकरोच जनता पार्टी ने SFI के साथ मिलकर मशाल जुलूस निकाला। जुलूस सीकर में पिपराली सर्किल से शुरू होकर सीएलसी चौराहे पर पहुंचा। पहले इस कार्यक्रम में कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके आने वाले थे, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनकी जगह पार्टी के स्पोक्सपर्सन सौरव दास पहुंचे। जिन्होंने माइक लेकर वीडियो कॉल पर अभिजीत दीपके का संबोधन करवाया। दीपके ने कहा कि इस मूवमेंट को सबसे ज्यादा सपोर्ट राजस्थान से मिला है। उनका यहां पर आने का काफी मन था। सीकर की जनता को धन्यवाद देने आएंगे लेकिन वह यहां पर आते तो पुलिस वाले दिल्ली से धरना उठा लेते। अभिजीत ने कहा कि जब यह प्रोटेस्ट खत्म हो जाएगा तो सबसे पहले वह सीकर की जनता को धन्यवाद देने के लिए आएंगे। अभिजीत ने 20 जुलाई को दिल्ली में होने वाले संसद मार्च में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की। कॉकरोच जनता पार्टी के स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा कि मैंने चीफ जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ कई आरटीआई फाइल की हुई थी। उन्होंने जो बयान दिया उसमें उन्होंने कहा था आजकल के युवा आरटीआई फाइल कर देते हैं, आरटीआई एक्टिविस्ट बन जाते हैं, मीडिया में चले जाते हैं। प्रधान सीट पर फेविकोल चिपकाकर बैठे हैं मुझे पता नहीं कि यह बात उन्होंने मेरे लिए कई हो। लेकिन वह मुझसे खफा हैं। अब इसका जवाब तो वह अपने रिटायरमेंट के बाद ही देंगे। इस तरह के चीफ जस्टिस हम डिजर्व नहीं करते। बात रही देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तो 90 पेपरलीक हुए हैं। लेकिन वह अपनी सीट पर फेविकोल चिपकाकर बैठे हैं।